रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- शनिवार को पीरामल फाउंडेशन ने पत्रकारिता में सकारात्मक बदलाव लाने एवं फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मीडिया फोरम के साथ विचार विमर्श करने हेतु बैठक का आयोजन किया। जिसका उदेश्य 10 फरवरी से चलाये जाने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक लोगो को दवा का सेवन कराना सुनिश्चित करने हेतु मीडिया फोरम के सदस्यों के माध्यम से आम जनों तक जागरूकता फैलाना, 26 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रत्येक पंचायत में ग्राम सभा को सशक्त बनाने हेतु चर्चा करना तथा साथ ही
पीरामल फाउंडेशन द्वारा चलाये जाने वाले 2 वर्षीय कोर्स गाँधी फ़ेलोशिप के बारे में जिले के युवाओं को जानकारी देना था I कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पीरामल फाउंडेशन के सौरभ झा ने कार्यक्रम के उदेश्यों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात पीरामल फाउंडेशन के राहुल वात्सायन ने फ़ाइलेरिया जैसे सक्रामक रोग की विस्तृत जानकारी देते हुए सर्वजन दवा सेवन को लेकर आ रही समस्याओं पर चर्चा किया| उन्होंने बताया कि शेखपुरा जिले में फाइलेरिया से लगभग 669 लोग प्रभावित हैं, जिनमें 430 लोग हाथीपाँव से ग्रसित हैं। स्वास्थ्य विभाग के बहुचर्चित अवर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में जिले के 167 से भी अधिक हाइड्रोसिल
मरीज का सफलता पूर्वक शल्य चिकित्सा के माध्यम से इलाज किया जा चूका है, जो शेखपुरा जिले के लिए गौरव की बात है कि लाइन लिस्टिंग के अनुसार वर्तमान में जिले में एक भी पेंडिंग हाइड्रोसिल मरीज नही है I गौरतलब हो कि फाइलेरिया एक सक्रामक रोग है जो लाइलाज रोग है, इससे बचाव के उपायों पर जोर दिया जाना ही एकमात्र उपाय है , जैसे मच्छरदानी का उपयोग, साफ-सफाई और सामूहिक दवा सेवन (MDA) अभियान में भाग लेना। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होगा और इसके लिए व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है। आज के बैठक के दौरान जिले के समस्त मीडिया सदस्य, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी रंधीर
कुमार एवं गौरव कुमार तथा पिरामल फाउंडेशन के अनुजित कुमार, नीलकंठ एवं सोनी झा उपस्थित थे I









