कपकपाती ठंढ में कौशल्या देवी शिव कुमार के द्वारा गरीबों में बांटे कंबल, ग्रामीणों ने की सराहना

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुरसराय – नगर पंचायत शेखोपुर सराय के वार्ड नंबर 6 की जनप्रतिनिधि कौशलिया देवी और समाजसेवी युवा शिव कुमार ने अपने निजी खर्च से गरीब और असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की। यह कार्य बिना किसी सरकारी सहायता के किया गया, जिससे क्षेत्र के बहिकट्टा, योधनबीघा, और मोहब्बतपुर नीमी के जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली।कंबल वितरण कार्यक्रम में दर्जनों गरीब परिवारों को लाभ मिला। कार्यक्रम के दौरान कारी देवी, सीधेश्वर यादव, देवकी यादव, सरयुग चौधरी, चुनचुन पासवान, सीताराम यादव, और गनौरी यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस ठिठुरती ठंड में कंबल पाकर उन्हें काफ़ी हद तक वेवसी की जिंदगी मे थोड़ी राहत महसूस होगीं । ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि और समाजसेवी के प्रयासों को सराहा और उन्हें गरीबों का सच्चा सहारा बताया। इस अवसर पर कौशलिया देवी ने कहा, “जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करूं। इस ठंड में गरीबों को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।” वहीं, शिव कुमार ने कहा, “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद कर सके। हमारा उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में थोड़ा सुधार लाना है।”ग्रामीणों ने इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार की मदद समाज में आपसी भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देती है। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।इस पहल ने यह साबित किया है कि यदि समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करें, तो किसी भी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। ग्रामीणों ने इस तरह की सेवा कार्यों के लिए दोनों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment