रिपोर्ट -सुनील कुमार

चेवाड़ा:-मंगलवार कि रात्रि अज्ञात चोर गिरोह के बदमाश गण चेवाडा बाजार स्थित मिडिल स्कूल के समीप एक घर में घुसकर 85 हजार रुपए की नकदी सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपए की संपति चुरा ली। यह घटना बाजार के बर्तन व्यवसाई धर्मेंद्र नोनिया के किराए के घर में घटी। जब वे सपरिवार मंगलवार की शाम अपने घर में ताला जड़कर पूरे परिवार के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाने अपना गांव बसंत चले गए थे। बुधवार की सुबह बसंत गांव से चेवाड़ा बाजार स्थित अपना किराए के घर वापस 5:30 में लौटने पर घर के सभी तीन कमरों के दरवाजे का ताला टूटा पाया और सामान को बिखरा पाया। घटना की सूचना गृहस्वामी द्वारा स्थानीय चेवाडा थाना पुलिस को दी। तब स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन करना शुरू कर दी। इस बाबत गृहस्वामिनी रितु देवी ने बताया कि चोरों ने उनके घर में रखे 85 हजार रुपए के अलावा लगभग ढाई लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरातों को चुरा लिया। उन्होंने बताया कि चोर गण घर के पीछे के दीवार को फांदकर अंदर घर में आ घुसे और सुनसान घर रहने का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर के अंदर रखे आलमीरा तथा लोहे के बक्से को तोड़कर उसमें रखे जेवरातों तथा नकदी रुपयों को चुरा लिया। उन्होंने बताया कि उनका पति चेवाडा बाजार में ही बर्तन का दुकान चलाते है। इस बाबत थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।









