होंडा ने अब नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है स्मार्ट वाइक, विधायक नें चाभी देकर किये शुभारम्भ

रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा :- 2025 Honda साइन एक सौ पच्चीस के डिजाइन को पूरी तरह से अपडेट किया गया है। जिसका उद्घाटन विधायक विजय सम्राट ने किया। इस दौरान केक काटकर शुभारंभ किया। वहीं राज होंडा के ऑनर संजीव कुमार ने बताया कि हमारा होण्डा का एसपी मॉडल लॉच हुआ है। जिसमें काफी सेल होने के बाद मार्केट में अस्सी परसेंट शेयर होने पर हमारी कंपनी फिर से एसपी का नया मॉडल लॉन्च की है। उसमें सारा फीचर दिया है। इसके साथ ही नए होंडा एसपी में नई 4.2 इंच की TFT स्क्रीन दी गई है। जिसे आप इसके हैंडलबार पर लगे जॉयस्टिक से कंट्रोल कर सकते हैं। इस स्क्रीन में ब्लूटूथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का भी फीचर

दिया गया है, जिसे आप Honda RoadSync Duo ऐप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट्स, और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स का भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्क्रीन में आप स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, फ्यूल गेज समेत और भी कई जानकारी देखने के लिए मिलेगी। इसके अलावा, नई होंडा एक सौ पच्चीस में कीलेस इग्निशन, साइड-स्टैंड कट ऑफ और USB-C चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। जिसकी वजह से यह पहले से भी ज्यादा सुविधाजनक बन गई है। मौके पर राज होंडा ऑनर के संजीव कुमार और सेल्स मैनेजर राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment