रिपोर्ट :- रवि कुमार

कई दुकानों से वसूला गया जुर्माना
शेखपुरा :- नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक की छापेमारी एवं अतिक्रमण को लेकर शहर के दल्लू चौक से लेकर चांदनी तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के कारण लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। कई लोग तो अभियान के दौरान खुद ही जल्दबाजी में अतिक्रमण हटाते नजर आए। वहीं नगर परिषद पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि यह अभियान के दौरान कई लोगों के सामानों को जब्त किया गया है। जबकि 6500 रुपए से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अब नियमित रूप में शहर में स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी। हालांकि बात करें शहर में अतिक्रमण की तो नगर परिसद की हल्ला बोल गाड़ी जाते ही बाजार में स्थिति जस के तस अब ऐसे में नगर परिसद करे तो क्या करे.









