सड़क दुर्घटना में मृतक रविंद्र पाण्डेय को ब्रह्मज्ञान कूलम के सदस्यों ने दिया श्रद्धांजलि

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – भोजडीह गांव के जाने-माने रविंद्र पांडेय उर्फ कारू पाण्डेय का सड़क दुर्घटना में निधन होने से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने परिवार और समाज को गहरा आघात पहुंचाया है । मृतक के पुत्र सौरभ पांडेय ने इस दुःखद घटना को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दुखद घटना के बाद बुधबार को ब्रह्मज्ञान कूलम के ब्राह्मणों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर ब्रह्मज्ञान कूलम के अध्यक्ष गणनायक पांडेय ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “रविंद्र पांडेय का असामयिक निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल स्वभाव और समाज के प्रति सेवा का भाव हमेशा याद किया जाएगा।”उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की सलाह दी और कहा कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।इस दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी उपस्थित होकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। अम्बारी उच्च विद्यालय के पूर्व किरानी राजेंद्र पांडेय, नीमी उच्च विद्यालय प्रिंसिपल मृत्युंजय पाण्डेय.अनिल पांडेय, सनोज पांडेय, अंबुज पांडेय, चतुरानंद मिश्रा,राजेश पांडेय समेत अन्य लोगों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। जिन्होंने रविंद्र पांडेय के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविंद्र पांडेय न केवल एक आदर्श व्यक्ति थे, बल्कि समाज के हित में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे।इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के सदस्यों ने कहा कि रविंद्र पांडेय के आदर्श और उनके विचार हमेशा उनका मार्गदर्शन करेंगे। समाज सहित गाँव के लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।समाज के लिए रविंद्र पांडेय का योगदान अमूल्य था, और उनकी कमी को कभी भरा नहीं जा सकेगा। इस दुखद घड़ी में ब्रह्मज्ञान कूलम और गांव के लोग परिवार के साथ खड़े हैं।

 

Leave a Comment