समाजसेवी राहुल अकेला ने ठंड से बचाव के लिए कंबल और अलाव का वितरण किया

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए वाणिज्य प्रकोष्ठ भाजपा शेखपुरा जिला अध्यक्ष और समाजसेवी राहुल अकेला ने एक सराहनीय पहल की। बुधवार को उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ जेल रोड, चांदनी चौक, निताय चौक, गोला रोड, वीआईपी रोड, कचहरी रोड और तीन मुहानी मोड़ जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कंबल और अलाव का वितरण किया। राहुल अकेला ने कहा, “ठंड के इस मौसम में बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद करना हमारा दायित्व है। मैं अपने स्तर से हर संभव प्रयास करता रहूंगा कि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।” इस कार्य में उनकी टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम के सदस्य संजीव कुमार, दीपक कुशवाहा, प्रशांत केशरी, प्रमोद कुशवाहा, सतेंद्र कुमार, प्रभु कुमार, लाल यादव, गणेश सिंह और कुणाल बिंद ने वितरण कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान विभिन्न इलाकों में अलाव जलाकर लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने की कोशिश की गई। कंबल वितरण के दौरान जरूरतमंद लोगों ने इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस पहल से ठंड के प्रकोप में बड़ी राहत मिली है।राहुल अकेला ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों में उनकी टीम हमेशा तत्पर रहती है और भविष्य में भी ऐसे जनसेवी कार्य किए जाएंगे। उनका यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणा है और यह दिखाता है कि ठंड जैसे कठिन समय में मदद के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस नेक कार्य की सराहना की।

Leave a Comment