रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-जिला निबंधन परामर्श केंद्र शेखपुरा कार्यालय मे जिला नियोजनालय कार्यालय द्वारा नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया जिसमे Delihvery Ltd पटना और Eklavya Residential school, Barbigha कंपनी सम्मलित हुए। इस मेला मे सभी उपस्थित आवेदको को मार्गदर्शन किया गया। Delihvery Ltd पटना द्वारा कुल 10 वेकन्सी हेतु इंटरव्यू हुआ जिसमे 13 आवेदको ने अपना बायोडाटा दिया, इन सभी 13 आवेदको मे कुल 06 लोगो का सिलेक्शन हुआ और Eklavya Residential school, Barbigha द्वारा कुल 10 vacancies के लिए आवेदन लिए गए जिसमे 10 आवेदको ने अपना बायोडाटा दिया जिसका सिलेक्शन प्रकियाधीन है।इस नियोजन मेला मे सभी योग्य अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया जिनका शेखपुरा जिला के जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल प्रबंधक द्वारा मार्गदर्शन किया गया तथा कुशल युवा कार्यक्रम का लाभ लेकर अपने स्किल्स को और बेहतर करने हेतु भी प्रेरित किया गया. साभार जिला निबंधन परामर्श केंद्र शेखपुरा।









