रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- 7 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी ने रेशमा भारती को शेखपुरा जिले की जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। यह फैसला पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।
रेशमा भारती की इस नियुक्ति के बाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह की लहर है। रेशमा भारती की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा प्रवक्ता इंजीनियर सचिन सौरभ और उनकी टीम ने रेशमा भारती को इस नई जिम्मेदारी के लिए
शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रेशमा भारती के नेतृत्व में शेखपुरा जिले में भाजपा और मजबूत होगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। रेशमा भारती ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए एक सम्मान और चुनौती दोनों है। मैं संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करूंगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगी।” उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा के इस निर्णय से महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि रेशमा भारती के नेतृत्व में शेखपुरा जिले में भाजपा
संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने जिले में संगठन के विस्तार और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। भाजपा प्रवक्ता सचिन सौरभ ने कहा कि रेशमा भारती के नेतृत्व में पार्टी जनहित के मुद्दों पर अधिक मजबूती से काम करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को आगामी चुनावों में शानदार सफलता मिलेगी। रेशमा भारती की नियुक्ति के बाद से ही जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। पार्टी की इस पहल को महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मौक़े पर पूनम शर्मा, सुधीर विंद, भूपेश
कुमार, सचिन शौरभ , नवल पासवान, पंकज कुमार, मनोज कुमार तूफानी आदि सहित कई भाजपा के सक्रिय कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.









