रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-लोकसभा चुनाव के दौरान फूलचोड़ गांव में मारपीट की घटना हुई थी. इसी संबंध में मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारी द्वारा अरियरी थाना में आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज कराया गया था और इस मामले में शेखपुरा के वर्तमान विधायक विजय कुमार, सांसद प्रत्यासी अर्चना रविदास,पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश और सरफराज आलम (पूर्व मुखिया) को नामजद बनाया गया था. बताते चलें की लोकसभा चुनाव के दौरान फूलचोढ गांव में यह घटना घटित हुई थी. इसी मामले को लेकर शेखपुरा स्पेशल कोर्ट में आज विधायक, सांसद प्रत्यासी, पूर्व मुखिया और पंचायत समिति सदस्य की पेशी हुई है. इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता चंद्रमौली प्रसाद ने कहा है की आज शेखपूरा न्यायालय में आचार संहिता उलंघंन मामले में सभी चारों की पेशी हुई थी जिसमे सभी उपस्थित हुए थे.बताते चले की शेखपुरा न्यायालय में पेशी के बाद सांसद प्रत्यासी अर्चना रविदास वापस अपने गृह जिला जमुई के लिए प्रस्थान कर गई. गौरतलब हो की न्यायालय में पेशी के बाद सभी को न्यायालय ने थोड़ी राहत दे दिया है.









