जिला में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिलास्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रखंडों से विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी भी अपने-अपने प्रखंड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम पूर्व की बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होने कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में कृषि विभाग की योजनाओं के संबंध में प्रचार प्रसार नही किये जाने पर नाराजगी प्रकट की गई एवं सभी विभागों को अपने-अपने विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के संबंध में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से कराये जाने का निदेश दिया। उन्होने कृषि फीडर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया। उन्होने नीलाम पत्रवाद के मामलों में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया उन्होने बड़े ऋणधारकों के विरुद्ध गिरफ्तारी करने ंबाॅडी बारंट इशु करने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। उन्होने कार्रवाई के पूर्व प्रपत्र 9 एवं 10 का अच्छी तरह मिलान करते हुए कार्रवाई में तेजी लाने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि नीलाम पत्र के मामले में शिथिलता बरते जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी चिकित्सक अपने निर्धारित समय पर अनिवार्य रुप से उपस्थित रहें। आम मरीज आपके पास बहुत उम्मीद के साथ आता है हमारा व्यवहार उनके प्रति सहयोगात्मक हो। सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश सिविल सर्जन शेखपुरा को दिया गया।हर घर नल का जल की हरेक घर तक पहुँच सुनिश्चित करायें। उन्होने इसी क्रम में सभी विभागों के अबतक पूर्ण किये जा चुके योजनाओं की सूची से अबगत कराने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा जल जीवन हरियाली के तहत किये जा रहे कार्योंं यथा सार्वजनिक कुओं के जीर्णो़द्धार, तालाब/पोखर का जीर्णोद्धार आदि, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की अबतक की प्रगति, कुशल युवा कार्यक्रम, आदि की समीक्षा की गई। उन्होने नये वसावटों वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मेें पक्की नली गली एवं हर घर नल का जल योजना से शत-प्रतिशत आच्छादित करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। पेयजल जहाँ भी वाधित है उन क्षेत्रों में मिशन मोड में कार्य करते हुए समस्याओं का समाधान करें। सभी पंचायतों में चिन्हित खेल मैदान में निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की प्रक्रिया को जल्द ही आरम्भ करने को कहा गया है।जिला पदाधिकारी ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन शिकायत के मामलों को प्राथमिकता के साथ निष्पादन करने का निदेश दिया। साथ ही सभी संबंधित विभागों में चल योजनाओं की स्थिति से अवगत हुये एवं लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण करते हुय प्रतिवेदन के साथ अवगत कराने का निदेश दिया गया। उन्होने मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्यमंत्री जनता दरवार, सी॰पी॰ग्राम के मामलों शीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया। माननीय उच्च न्यायलय से संबंधित सी॰डब्लू॰जे॰सी॰, एम॰जे॰सी॰ एवं एल॰पी॰ए॰ आदि के मामले का प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादित करें।विधुत विभाग को जर्जर तारों, नये ट्रांसफर्मर लगाये जाने की स्थिति की समीक्षा करते उन्हें तेजी से कार्य पूर्ण कर लेने का निदेश दिया गया।योजना विभाग अंतर्गत अटल ज्योति योजना अंतर्गत सोलर लाईट लगाने की भी समीक्षा की गई जिसमें उनके द्वारा बंद पड़े सोलर लाईट को अविलंब ठीक कर चालू करवाने का निदेश दिया गया।बिहार को विकसित बिहार बनाने के लक्ष्य को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से तैयार विकसित बिहार विजन दस्तावेज 2047 में सभी नागरिकों से बिहार के विकास के लिए उनके विचारो को जानने एवं भविष्य में उनके विचारों को अंगीकार करने के लिए हो रहे नागरिक सर्वेक्षण में को सर्वेक्षण में भाग लेने हेतु प्रेरित करने हेतु अभियान चलाने का निदेश दिया गया। उन्होने सहयोग नही करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं भी जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई कि इस पहल में आप सभी अवश्य भाग लें ताकि आपके विचारों को समाहित करते हुए बिहार को विकसित बिहार बनाया जा सके।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता के साथ-साथ सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Leave a Comment