रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-आज दिनांक 23.12.2024 को आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में दिनांक 19 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर ,2024 तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत प्रायोजित” प्रशासन गाँव की ओर” अभियान को लेकर जिला स्तर पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि इसका उद्देश्य सेवा प्रदाता के द्वारा सेवा लेने वाले को देने वाले विभिन्न सेवाओं के गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए उन तक सेवाओं की पहुंच और बेहतर बनाना है. विशेष रुप से ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक पंजीकरण का समाधान करना है. आज डिजिटल तकनीक के माध्यम से सरकार की कई सेवाओं घर बैठ कर ही कोई भी प्राप्त कर सकता है. शारीरिक रूप से कार्यालय आने की जरूरत बहुत ही कम हो गई है. इससे न केवल जनता का कीमती वक्त बचता है ,बल्कि आने जाने का खर्च इत्यादि भी नहीं हो रहा है. सरकार के कार्य काज के करने का तरीका का एक पहचान है ,उनके द्वारा किस प्रकार की सेवाएं दी जा रही है और कैसे. इसीलिए आप के द्वारा प्रदान की जा रही है विभिन्न सेवाएं ,आपकी और आपकी कार्यशैली की पहचान है. इस संबंध में सभी पदाधिकारियों को पंचायत स्तर/प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर पर लोगों को आवश्यक सेवा/सुविधाएँ की ओर भी बेहतर तरीके से सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मनरेगा, पंचायती रजा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, जीविका, आई॰सी॰डी॰एस॰, सामाजिक सुरक्षा सेवाओं का अधिकार, आर॰टी॰पी॰एस॰ सेंटर इत्यादि की अहम भूमिका होगी. इस मौके पर जिला पदाधिकारी महोदय के साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिलास्तरीय अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे.









