पीएम कृषि योजना से होंगे बंचित

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा
शेखपुरा:-जिले के 6 प्रखंड में 115 किसानो पर कृषि विभाग ने कार्रवाई किया है. यह कार्रवाई गेहूं और धान की फसल कटने के बाद पराली जलाने को लेकर की गई है. इस दौरान कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने बताया है की जिले के 6 प्रखंड में चेवाड़ा के 32 किसान, बरबीघा के 11 किसान,शेखपुरा सदर प्रखंड के 35 किसान, घाट कोसुम्भा के 2 किसान, अरियरी के 32 किसान और शेखोपुरसराय के 3 किसान को पराली जलाने के मामले में योजना से बंचित किया गया है. कृषि पदाधिकारी ने यह भी कहा है. 115 किसानों में से 7 किसान पंजीकृत नही है. जबकि तीन किसान नालंदा के शामिल है. कृषि अधिकारी सुजाता कुमारी ने कहा है की यह आंकड़ा सेटेलाइट के माध्यम से ली गई है.
पंजीकरण वाले सभी किसानो पर कार्रवाई की गई है. जिसका की पीएम किसान योजना से वंचित कर दिया गया है. कृषि पदाधिकारी ने कहा है 2023-24 की वर्ष में भी 26 किसानो पर गेहूं की पराली जलाने के मामला सामने आया था जबकि धान की पराली जलाने का 9 मामला अंकित था. जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने कहा है की आगे भी पराली जलाने वाले किसानो पर टीम बनाकर भ्रमण किया जा रहा है. पराली जलाने वाले किसानो पर कार्रवाई भी की जा रही है. गौरतलब हो की पराली जलाने के मामले में पिछले वर्ष से भी अधिक आंकड़ा इस वर्ष पाया गया है.
ऐसे में सवाल यह उठता है की 2023-24 वर्ष में मात्र 26 किसान जबकि सिर्फ 24 वर्ष 115 किसानो पर पराली जलाने के मामले में कार्रवाई की गई है. ऐसे में अधिकारियो पर सवाल यह उठता है को क्या जा जागरूकता की कमी से पराली जलाने के मामले इस वर्ष अधिक हो गए हैं.









