रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-मुख्यमंत्री तिब्र विस्तार योजना के तहत गेहूं बीज वितरण का लक्ष्य 4021.2 क्यूंटल रखा गया था. जिसमे से 3978 क्यूंटल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. जिसमे से 3566.5 क्यूंटल गेहूं का बीज वितरण किया गया. जो की बीज वितरण का कुल प्रतिशत 89.66 बताया गया है. जबकि 411 क्यूंटल गेहूं का बीज शेष बचा हुआ है. वही मसूर, चना और मटर दाल का बीज वितरण का लक्ष्य 3114.08 क्यूंटल का लक्ष्य रखा गया था जिसमे से 3069.16 क्यूंटल का लक्ष्य प्राप्त हो सका. बताते चलें की 3029.2 क्यूंटल मसूर बीज का कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण किया गया. जो की कुल मसूर बीज वितरण का 98.70% लक्ष्य प्राप्त होने की और 40 क्यूंटल मसूर बीज शेष बचे हुए होने की बात बताई गई है. जबकि सरसो बीज 63 क्यूंटल का लक्ष्य रखा गया था जिसमे से 60.72 क्यूंटल लक्ष्य प्राप्त हो पाया. 59.88 क्यूंटल सरसो का बीज वितरण किया गया. जो की सरसो बीज वितरण का 98.62% बीज वितरण किया गया. जिसमे सरसो का शेष बीज 0.84 क्यूंटल बचा हुआ है जिसे किसानो के बीच वितरण किया जाना है. गौरतलब हो की कृषि बीज वितरण की यह जानकारी कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी द्वारा दी गई है.









