साइबर कांड में संलिप्त फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार. भेजा गया जेल

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-साइबर थाना के द्वारा छापेमारी के दौरान साइबर थाना कांड संख्या 08/24 में फरार चल रहे साइबर अपराधी अशोक पांडेय के पुत्र पंडित जी ऊर्फ दीपक कुमार पांडेय को सामस बुजुर्ग गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. बताते चलें की रामजानपुर गांव निवासी गेनौरी चौधरी की पत्नी मंजू देवी के दक्षिण बिहार बैंक के ख़ाता से अवैध तरीके से 81हजार की निकासी कर ली गई है. मंजू देवी ने लिखित आवेदन में कहा है की पंडित जी ऊर्फ दीपक कुमार के द्वारा हमसे चार बार अंगूठा लगवाया गया जिसके बाद हमें कहा गया की अंगूठा नही लग रहा है बाद में आना. पुनः मंजू देवी बैंक से घर चली गई और बाद में उसे पता चला की उसके खाते से 81 हजार की अवैध निकासी कर ली गई है. मंजू देवी ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देते हुए दीपक कुमार पर अवैध तरीके से 31/07/23 से 29/092023 तक कुल 81 हजार रूपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप लगाया है. जिसके बाद से साइबर थाना की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस को गुप्त सुचना मिली की आरोपी दीपक कुमार अपने घर में आया हुआ इसके बाद डीएसपी ज्योति कश्यप द्वारा टीम बनाकर छापेमारी की गई जिसमे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया.

Leave a Comment