रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-मामला जिले के मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहुस गांव का है जहां नाली के पानी निकास को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग महिला को लाठी डंडो से बेरहमी से पिट दिया इस घटना में मेहुस गांव निवासी स्व हरेराम प्रसाद सिंह की 65 वर्षीय पत्नी कांति देवी बुरी तरह घायल हो गई. जबकि झगड़े के दौरान बीच बचाव करने गए स्व राम प्रकाश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र शुभाषचंद्र सिंह के सर में गंभीर चोटे आई है. दोनों घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों घायलो का इलाज किया जा रहा है. घायल महिला कांति देवी ने बताया है की नाली से पानी निकास को लेकर हमेसा हमारे पड़ोसी स्व परमानंद सिंह के पुत्र नन्दलाल सिंह ऊर्फ टुन्नू और उसकी पत्नी रूपा देवी के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. घायलो के लिखित शिकायत पर मेहुस थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.









