रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – स्वरूप फाउण्डेशन, द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों में स्वरूप फाउण्डेशन के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है ।इसी क्रम में आज शेखपुरा ,शेखपुरा में किया गया ! समता कुमार लिखित एवं निर्देशित नाटक “सफ़ाई में भलाई ” का मंचन किया गया। नाटक में दिखाया गया की हमे कैसे स्वच्छता को अपनाकर स्वच्छ रह सकते हैं और शहर वासियों को नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया कि आप अपने आस पास सफ़ाई बना कर रखें ताकि किसी भी तरह का प्रदूषण,बीमारी ना फ़ैल सके!नाट्य प्रस्तुति के उपरांत संस्था के सचिव समता कुमार ने कहा कि “हमें अपने शहर साफ़ सफ़ाई के प्रति अपनी सोंच बदलनी होगी तभी शहर साफ़ और हम सब स्वस्थ रहेंगे।” मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुधीर कुमार और कोषाध्यक्ष आरती कुमारी उपस्थित थीं।नाटक में प्रस्तुति दे रहे कलाकारों के नाम है: आकाश कुमार,रोशन कुमार,रबींद्र कुमार,प्रिंस कुमार,परमानंद पासवान,अमृता कुमारी









