रिपोर्ट:धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-जिले की उत्पाद विभाग पुलिस ने बिहार में शराबबंदी की सफलता को लेकर शहर के 31 जगहों को चिन्हित कर वहां लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी के तहत सदर प्रखंड के फरीदपुर गांव में छापेमारी किया है. इस छापेमारी में 4000 किलो जावा गुड़ एवं 55 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है. बरामद शराब को उसी स्थल पर विनष्ट कर दिया गया. जबकि शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे. वहीं उत्पाद पुलिस ने बाइक से शराब की होम डिलबरी करने जा रहे बिहटा गांव निवासी कृष्ण चौधरी के पुत्र नीतीश चौधरी को बाइक से शराब डिलीवरी देने के क्रम में 250 ml ka 25 पैकेट चुलाई शराब का पैकेट के साथ गिरफ्तार किया गया. उत्पाद थानाध्यक्ष ने कहा है की गिरफ्तार आरोपी को पुलिस जेल भेजनें की तैयारी कर रही है. वही उत्पाद थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा है की शराब के विरुद्ध अभी लगातार कार्रवाई जारी रहेगा









