देखें कहाँ उत्पाद पुलिस के फिर काम आई ड्रोन की कार्रवाई, भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पांची गांव में उत्पाद विभाग के द्वारा फिर बड़ी कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई ड्रोन कैमरे की मदद से की गई. उत्पाद अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया है की पुलिस को लगातार पांची गांव में शराब बनाने और बेचने की शिकायत मिल रही थी. इसी शिकायत पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से कार्रवाई किया और 6500किलो जावा गुड़ को बरामद कर वहीं पर विनष्ट कर दिया. जबकि उत्पाद पुलिस 50 लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया और उसे भी उसी जगह विनष्ट कर दिया. उत्पाद अधीक्षक प्रकाश कुमार ने कहा है की यह कार्रवाई अभी लगातार चलेगी और अपराधियों की धर पकड़ भी चलेगा. लेकिन सबसे बड़ी विडंबना यह की इतनी कार्रवाई हो रही शराब की बरामदगी हो रही है. लेकिन शराब माफिया शराब बनाने बेचने से बाज नही आ रहे है. ऐसे में शराबबंदी की सफलता पर सवाल उठना लाजमी बनता है.

Leave a Comment