देखें कितने मामले का हुआ निपटारा – राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का हुआ निष्पादन

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया. जिसमे कुल 458 मामला आये वहीं के बैंक 345 मामले. जहाँ 1 करोड़ 25 लाख का समझौता किया गया. 70 लाख का नगद वसूली भी किया गया. 87 टेलीफोन के मामले एवं 12 मामले बिजली विभाग के थे. जिला न्यायालय परिसर में जिला जज पवन कुमार पांडे ने राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया. इस मौके पर कई न्यायिक पदाधिकारी के अलावे एसपी, डीडीसी और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे. राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर छः बेंच बनाया गया था. जबकि पांच हजार से ज्यादा वादों के निबटारा को लेकर नोटिस भी भेजा गया था. राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक ऋण, कृषि ऋण, टेलीफोन, बिजली बिल और खनन के सुलहनीय मामले के निष्पादन को लेकर बेंच बनाया गया है. इस मौके पर जिला जज ने बैंक सहित अन्य बेंच के अधिकारियों को सुलझाने योग्य मामले को ज्यादा से ज्यादा निपटारा किए जाने का अपील किया. जबकि इस मौके पर एसपी ने कहा कि आजकल छोटे-छोटे मामलों को लेकर भी लोग थाने और न्यायालय में मुकदमा दर्ज कर देते हैं. जिसके कारण न्यायालयों पर मुकदमा का बोझ बढ़ रहा है. उन्होंने छोटे मामलों को स्थानीय स्तर पर ही सुलझा लेने की अपील भी आम लोगों से किया है.

वाईट:-बलिराम कुमार चौधरी-एसपी शेखपुरा

Leave a Comment