शेखपुरा के 12 केंद्रों पर बीपीएससी की परीक्षा जारी, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

रिपोर्ट – धीरज कुमार 

शेखपुरा:-बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार, पटना द्वारा 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा- 2024 का आयोजन शेखपुरा जिले के 12 केंद्रों पर किया गया. कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन कराने को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी. इसी आलोक में डीएम आरिफ अहसन एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मंथन सभागार में बैठक का भी हुआ था. इस अवसर पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए थे. बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा 13 दिसंबर को एक ही पाली में 12.00 बजे मध्याह्न से लेकर 02.00 बजे अपराह्न तक आयोजित हुई. उक्त परीक्षा के स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त सफल संचालन हेतु कई स्तर पर व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई थी. इसके लिए डीडीसी संजय कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक रतन लाल ठाकुर, एडीएम सियाराम सिंह, एसडीपीओ डॉ.राकेश कुमार के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल का गठन भी किया गया था. इन्हे परीक्षा की अवधि में औचक रूप से निरीक्षण करने का एवं कदाचार के लिए परीक्षार्थी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया था. वहीं, प्रत्येक केन्द्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया था. जबकि ज्योतिष कुमार दास को पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गया था एवं उन्हें परीक्षा सामग्री के सुरक्षित भंडारण आदि की जिम्मेवारी दी गई थी. इस दरम्यान संपूर्ण प्रक्रिया का विडियोग्राफी भी कराया गया. परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचाने हेतु पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी तथा उन्हे परीक्षा से पूर्व सम्बद्ध परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने, सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने एवं तत्संबंधी जानकारी से अवगत कराने का कहा गया. साथ हीं परीक्षा समाप्ति के उपरांत सौंपे गये कर्तव्यों को पूरा करने से संबंधित जानकारी भी डीएम को उपलब्ध कराया गया. शुक्रवार को आयोजित इस बीपीएससी प्रतियोगिता की परीक्षा शेखपुरा स्थित रामाधीन महाविद्यालय, संजय गाँधी स्मारक महिला महाविद्यालय, डीएम प्लस टू उच्च विद्यालय, मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय, इस्लामियाँ +2 उच्च विधालय, उषा पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई. जबकि बरबीघा के एसकेआर कॉलेज, +2 उच्च विधालय, राम प्रसाद भगवती चरण आदर्श टाउन उच्च विद्यालय, संत मैरिस इंग्लिश स्कूल एवं राज राजेश्वर उच्च विधालय में आयोजित हुई. सभी संबंधित स्टेटिक प्रतिनियुक्त पदाधिकारी 09.00 बजे सुबह परीक्षा केंद्र पर पहुंचने गए. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि वैसे कर्मी जिनके अपने सगे-संबंधी परीक्षा में शामिल हो रहे है वे केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक या वीक्षक के रूप में कार्य नहीं करेंगे. परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर 09:30 पूर्वाह्न से प्रवेश कराया गया तथा 11.00 बजे पूर्वाह्न के पश्चात प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. परीक्षा अवधि के बाद ही परीक्षा भवन छोड़ने को कहा गया. परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, साधारण कलाई घड़ी/इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वाच, पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाईटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री लेकर आना वर्जित किया गया था. उक्त आदेशों का उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थियों पर सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया था.

Leave a Comment