रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-बिहार मे शराबबंदी सफल हो सके इसके लिए पुलिस हर तरिके से कार्रवाई कर रही है. लेकिन शराब माफिया शराब बनाने और बेचने का हर दिन कोई न कोई नया तरीका ढूढ़ ही लेते हैं. ताजा मामला जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर का है जहां उत्पाद विभाग की पुलिस ने ड्रोन की मदद से छापेमारी अभियान चलाया. उत्पाद पुलिस को इस कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी. जिसमे 3500 किलो जावा गुड़ और 65 लीटर चुलाई शराब बरामद कर उसे वहीं विनष्ट कर दिया गया है. लेकिन विडंबना यह है की शराब की बड़ी खेप तो विनष्ट कर दिया गया लेकिन एक भी शराब माफिया या कारोबारी की गिरफ्तारी नही सकी सभी मौके से फरार हो गए. उत्पाद अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया है की शेखपुरा में इस तरह की कार्रवाई अभी लगातार जारी रहेगा. उत्पाद अधीक्षक ने कहा की इस मामले में शराब की बरामदगी तो हुई है लेकिन किसी भी शराब माफिया को गिरफ्तार नही किया जा सका सभी माफिया मौके से फरार हो गए









