बालू बिक्री को लेकर माफियाओं में मारपीट, रंगदारी का भी आरोप

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा- श्यामा सरोवर पार्क के समीप दो बालू माफियाओ में जमकर मारपीट की घटना घटित हुई है. घटना का कारण माफियाओं ने बताया है की एक दूसरे के क्षेत्र में जब ट्रैक्टर से बालू भेजा जाता है तो करिहो गांव के समीप रोककर रंगदारी की मांग की जाती है. यह एक या दो वार की नही जब भी कमासी के लोग बालू लेकर आतें है तो करिहो के समीप युवक गाड़ी रोक देता है और रंगदारी की मांग करता है. करिहो के युवक को कमासी के युवकों ने पकड़ा और जमकर पिटा है. आरोपी युवक ने बताया है की मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है. मेरे द्वारा ऐसा कोई काम नही किया गया है. मंदिर का दीवार पकड़कर आरोपी ने कसम खाया है लेकिन सबसे दिलचष्प बात यह है की वार वार पूछने पर भी करिहो के आरोपी युवक ने अपना सही नाम नही बताया. यह घटना श्यामा सरोवर पार्क के समीप सड़क से कुछ कदम पीछे की ओर ले जाकर अंजाम दिया गया.

Leave a Comment