रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुर सराय – नगर पंचायत शेखोपुर सराय के निमी गांव व क्षेत्र के बहुचर्चित गणित के शिक्षक योगी सर की अकास्मिक निधन सोमवार के दिन हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए छात्र रमेश कुमार, राजा कुमार चुनूं कुमार ने बताया की योगी सर वैसे शिक्षक थे। जिन्होंने अपनी पूरी जिन्दगी गरीब और अमीर छात्र को एक नजरिए से देखा। इनके नज़र में शिक्षा की पहली प्राथमिकिता थीं। और मेधावी छात्रों को समाज में आगे लाने में अहम भूमिका रहता था। अपने घर पर हीं कोचिंग सेंटर चलाया करते थे। जहां दूर दूर से लड़के लड़कियां पढ़ने पहुंचते थे। वोही इनके कोचिंग पर पढ़ाई करके द्रजनो छात्र छात्राये रेलवे, सरकारी शिक्षक, एसएससी ,बिहार सरकार व केंद सरकार विभाग में कार्यरत हैं। योगी सर के जीवन में गरीब छात्र को बिल्कुल निः शुल्क व खास रुप पढ़ाई कराया जाता था। और इनके आशीर्वाद से कई गरीब छात्र अपने जीवन को सफ़ल बनाया है।
विदित हो की प्रखायत गणित के शिक्षक योगी सर एक बेहतरीन शिक्षा सफ़ल परिवार और शिक्षित घर के चिराग थे। आज़ भी इनके दरवाजे पर सुबह शाम मां सरस्वती के छत्र छाया में सैंकड़ों गरीब छात्राें को शिक्षा प्रदान किया जाता है। शेखोपुर सराय क्षेत्र के शायद हीं कोई ऐसा गांव बचा हो जहां से इनके घर छात्र पढ़ने नहीं आते होंगे। शारीरिक रुप से विकलांग होने के बाद भी इनके दिमाग गणित जैसे विषय में इतना तेज़ था की आज़ पूरे प्रखंड में दर्जनों सरकारी विद्यालय शिक्षक व अन्य पदों पर पद स्थापित हैं। हालंकि पिछले कुछ वर्षों से वह बीमार चल रहें थे। और उनका ईलाज भी किया जा रहा था। परंतु अचानक सोमवार के दिन उनकी हृदय गति थम गई। इस ख़बर को सुनते हीं छात्र छात्राओं की आंखे नम हों गई। बता दें की निमी गांव निवासी गीता सिंह के पुत्र योगी सिंह उर्फ योगी सर के नाम से क्षेत्र में सुप्रसिद्ध थे। इस ख़बर को सुनकर पूरे गांव में मातम तो पसरा हीं है। वोही परिवार वालों को भी रो रो बुरा हाल हुआ़ पड़ा है। जबकि सैकड़ो छात्रों की आंख नम हुईं पड़ी है।









