रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बरबीघा अंचल कमिटी की बैठक अर्जुन पासवान के अध्यक्षता में हुई संपन्न। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा केंद्र और राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतार पाने में अक्षम साबित हो रही है,सभी योजना कागज के फाइलों मे सिमटा है। भाजपा की सरकार गरीबो के मुफ्त राशन केवाईसी और अन्य टेक्निकल कारण बताकर बड़े पैमाने पर गरीबों की छटनी कर रही है।
ठीक उसी तरह बृध्दा विधवा पेंशन,गरीबों का पक्का मकान, भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन, गरीब महिलाओं को ₹200000 की राशि, किसानो की खाद एवं अनुदान राशि के लाभ लेने से लाभुक वंचित रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिले के अंदर भी मनरेगा मे प्रशासन और बिचौलिये के मेल में बङे पैमाने पर लूट मची है। जिले के अंदर अपराध की घटनाएं दिन व दिन बढ़ते जा रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जनता के सवालों को लेकर के गांव -गांव जाकर समस्याओं को चिन्हित करें और गांव-गांव में आमसभा कर 28 सितंबर को होने वाला जन आक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाएं। सीपीआई के जिला सचिव ने बताया कि पार्टी संगठन की मजबूती और जनता के सवालों को लेकर संघर्ष और आंदोलन के लिए शेखपुरा जिला पार्टी 9 और 10 सितंबर को शेखपुरा पार्टी कार्यालय में दिन के 11:00 से प्रशिक्षण शिविर आयोजित की है जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य नेता जब्बार आलम और अजय कुमार सिंह भाग लेंगे। बैठक में पार्टी के नेता धर्मराज कुमार, धुरी पासवान पवित्र पास
वान गणेश रविदास हरगोविंद यादव अजय कुमार सीताराम ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पार्टी के अंचल कमिटी के साथी उपस्थित थे।









