देखें कहां- लिया था बैंक से लोन हो गई गिरफ्तारी

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा दल्लुचौक से ऋण लेकर समय पर नहीे चुकाने वालो के खिलाफ करवाई करते हुए उनकी गिरफतारी तेज कर दी गई हैं। कसार थाना के द्वारा आज दिनांक 07.09.2024 को कसार गाँव पहुचँकर बैंक से लिए गये लोन को नहीे चुकाने वाले 06 लोगो को गिरफतार कर लिया गया हैं। ये 06 लोगो के नाम इस प्रकार है- विजय कुमार सिंह, पिता- रामनंदन सिंह, इनके द्वारा 183803 रू॰ का लोन लिया गया था। रामनरेश सिंह, पिता- रामस्वरूप सिंह इनके द्वारा बैंक से 178172 रू॰ का लोन लिया गया था। बनारसी दास, पिता- जागेश्वर दास, इनके द्वारा 165161 रू॰ का लोन लिया गया था। सुधीर रविदास, पिता- सौदी रविदास, इनके द्वारा 174415 रू॰ का लोन लिया गया था। शिवसंकर सिंह, पिता- बसंत प्र॰ सिंह, इनके द्वारा 184024 रू॰ का लोन लिया गया था। तथा कारू राउत, पिता- रामसेवक सिंह, इनके द्वारा 168176 रू॰ का लोन लिया गया था। उक्त सभी लोग ग्राम- कसार, पो॰- कसार, थाना- कसार के निवासी हैं।
बैंक के अधिकारी ने बताया कि पूर्व मे इन लोगो पर लोन चुकता करने हेतु जिला नीलाम शाखा से चेतावनी नोटिस भी दिया गया था। फिर भी इन लोगो ने नजरअंदाज कर ऋण चुकता नही किया था ।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिलांतर्गत नीलाम शाखा के द्वारा नीलाम वाद की करवाई में तेजी लाते हुए अन्य लोगो के खिलाफ भी ऋण नही चुकाने पर बॉडी वारंट करने की करवाई प्रारंभ की जानी है । जिसमे से अग्रेतर कार्रवाई करते हुए आज 06 लोगो को गिरफतार किया गया हैं।

डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

Leave a Comment