रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- गुरुवार को शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस द्वारा पार्टी के जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में निश्चित की गई है। जिसकी तैयारियां युवा कांग्रेस कमिटी द्वारा की गई है। जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी सम्राट केशरी जेना , रौशनी कुशल जायसवाल , प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ,उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ,मुख्य प्रवक्ता विशाल यादव,मुंगेर प्रभारी प्रभात कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
मौक़े पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष माधव कुमार पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों से कहा कि इस बैठक में जिला के समस्त युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को निश्चित रूप से उपस्थित रहने का आवाहन किया गया है। बैठक में पार्टी के संगठन विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव आदि मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन समानता समरसता धर्मनिरपेक्ष को लेकर चल रही है।
मलिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन आगे बढ़ रहा है। बीते लोकसभा चुनाव में से प्रतीत होता है कि देश भक्त देशवासियों की जो चाहना है, समाज में सत्य,अहिंसा और न्याय बनी रहे।हमारे नेता राहुल गांधी का सर्वप्रथम सोंच है “नफरत छोड़ो” “भारत जोड़ो” इन्हीं सब मुद्दो को लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है.









