रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खो-खो-14 बालक वर्ग में संत मैरी पब्लिक स्कूल बरबीघा प्रथम एवं डिवाइन लाईट पब्लिक स्कूल बरबीघा द्वितीय स्थान पर रहें। ठीक उसी प्रकार खो-खो अंडर 17 बालक वर्ग में संत मैरी पब्लिक स्कूल बरबीघा एवं द्वितीय स्थान पर डिवाइन लाईट पब्लिक स्कूल बरबीघा रहा। खो-खो-19 बालक वर्ग विजेता संत मैरी पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर एवं उप विजेता प्लस टू॰ उच्च विद्यालय बरबीघा रहा। खो-खो 14 बालिका वर्ग में संत मैरी पब्लिक स्कूल बरबीघा प्रथम स्थान पर एवं उप विजेता डिवाइन लाईट पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो 17 बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैना प्रथम स्थान पर रहें एवं ऊषा पब्लिक स्कूल शेखपुरा द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। लाॅग जम्प बालिका वर्ग अंडर-14 में संत मैरी की अनमोल कुमारी प्रथम एवं प्लस टू॰ उच्च विद्यालय बरबीघा की शुगनी कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ तथा तृतीय स्थान सिब्बू कुमारी मध्य विद्यालय माफो के द्वारा प्राप्त की गई। अंडर-17 में बालिका वर्ग में खुश्बू कुमारी हाई स्कूल बरबीघा एवं द्वितीय स्थान पर हाई स्कूल रामरायपुर की रागिनी कुमारी द्वारा प्राप्त की गई एवं तृतीय स्थान हाई स्कूल अम्बारी की अनुपम कुमारी द्वारा प्राप्त की गई।
ठीक उसी प्रकार अंडर-19 बालिका वर्ग में हाई स्कूल कटारी की शबनम कुमारी प्रथम कुतुबचक की अनिता कुमारी को द्वितीय स्थान एवं ऐझी मुरारपुर की संजू कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। लाॅग जम्प में अंडर-14 बालक वर्ग में रोहित कुमार डिवाइन लाईट प्रथम नीतिन राज टाउन उच्च विद्यालय बरबीघा द्वितीय एवं संत मैरी के आर्यन कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी स्पर्धा में अंडर-17 बालक वर्ग में संत मैरी के साकेत कुमार प्रथम ईस्लामियाॅ उच्च विद्यालय के मुकेश कुमार द्वितीय एवं राजराजेश्वर उच्च विद्यालय के शिवम कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।
अंडर-19 बालक वर्ग में संस्कार पब्लिक स्कूल के अंकित कुमार को प्रथम, ऐझी मुरारपुर के कन्हैया कुमार को द्वितीय एवं प्लस टू॰ उच्च विद्यालय अम्बारी के रोहित कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गोला फेंक के अंडर-14 बालिका वर्ग में डिवाइन लाईट की अनुष्का कुमारी प्रथम संत मैरी की लक्की राज को द्वितीय एवं डिवाईन लाईट की पलक कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-17 वर्ग में जेएमएस बरबीघा की सुहानी कुमारी प्रथम एवं डिवाइन लाईट के सुहानी कुमारी एवं सोना कुमारी को द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वही इसी स्पर्धा में अंडर-19 बालिका वर्ग में डिवाइन लाईट की अभिलाषा कुमारी, कुमुद रंजन को प्रथम उच्च वि॰अनन्या कुमारी को द्वितीय एवं ऐझी मुरारपुर की करिश्मा कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गोला फेंक स्पर्धा में अंडर-14 बालक वर्ग में डिवाइन लाईट के प्यूष भूषण एवं विशू राज को प्रथम एवं द्वितीय तथा संत मैरी के अंशू कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
अंडर-17 बालक वर्ग में चंद्रमानसू कुमार बभनबीघा को प्रथम संत मैरी के हरिओम कुमार को द्वितीय एवं डिवाइन लाईट के शान कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि अंडर-19 वर्ग में डिवाईन लाई के रौनक आनंद प्रथम संस्कार पब्लिक स्कूल के कन्हैया कुमार द्वितीय एवं डिवाइन लाईट के रवि शंकर कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।









