रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – 04 सितम्बर 2024 से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला समन्वय समिति, शेखपुरा की बैठक उप विकास आयुक्त शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित की गई।जिसमें 04 सितंबर से चालू हो रहे है कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु सभी विभागों से समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई । उक्त बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाँ॰ अशोक कुमार सिंह, द्वारा बताया गया कि कृमि मुक्ति हेतु अल्वेंडाजोल की दवा 525 सरकारी विद्यालय एवं 89 गैर सरकारी विद्यालयों एवं 660 आँगनबाड़ी केन्द्रों पर 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को अल्वेंडाजोल की दवा खिलाई जायेगी।
इसके लिए सभी विद्यालयों एवं आॅगनबाड़ी केन्द्रों के लिए दवा उपलब्ध करा दी गई है। एल्वेंडाजोलजिसकी शुरआत कल जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों को दवा खिलाकर की जाएगी । किसी कारणवश दवा लेने में छूट गये बच्चों को 11 सितम्बर 2024 को माप अप दिवस के दिन दवा का सेवन कराया जायेगा । एल्वेंडाजोल की दवा उम्र के अनुसार अर्थात् 01 से 02 वर्ष के बच्चों को अल्वेंडाजोल की गोली एवं 02 से 03 वर्ष के बच्चों को 01 गोली चूर्ण बनाकर साफ पीने का पानी में मिलाकर खिलाई जाना है। 03 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को अच्छी तरह से चबाकर खाने की सलाह दी गई है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा दवा के सेवन के उपरांत कुछ प्रतिकूल घटना देखने को मिलती है ,जिसपर अफवाह देने की जरूरत है ।
जिला स्तर पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है जिसमें 01 मेडिकल अधिकारी एवम 02 पैरामेडिकल स्टाफ रहेंगे । राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी इसकी जानकारी दें सकते है । उप विकास आयुक्त महोदय ने कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जीविका कल्याण आदि से साथ समन्वय बनाकर मिशन मुड में कार्य करने का निदेश दिया गया है। इसके साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत महिला बन्ध्याकरण एवं पुरूष नसबंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया एवं सभी अस्पतालों में इसकी व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया। परिवार नियोजन के संबंध में उन्होंने कहा की परिवार नियोजन सिर्फ एक सुविधा नहीं है , बल्कि विचारो को बदलने का एक प्रक्रिया है ।उन्होंने छोटे परिवार के महत्व पर भी चर्चा की ।
उन्होंने लोगो को परिवार नियोजन के महत्व को समझने हेतु व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया है. जीविका , आईसीडीएस ,कल्याण विभाग कभी इसमें सहयोग लेने पर भी बल दिया । इस कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवम जनसंपर्क पदाधिकारी , अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिक्तिसा पदाधिकारी, सभी हेल्थ मैनेजर के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थें। वहीं सूत्रों नें बताया की गर्भ धारण किये महिला को एल्बेंडाजोल क्रीम की दवा नहीं खानी चाहिए
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।









