देखें कहाँ – जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन अपर समाहर्ता शेखपुरा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। ज्ञात हो की प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया जाता है , जिसमें इससे संबंधित अलग अलग विभागों के द्वारा इसका आयोजन किया जाता है । सितंबर माह में इसकी आयोजन की जिम्मेवारी भूमि एवम राजस्व विभाग को दी गई है । उप विकास आयुक्त, शेखपुरा ने अपने संबोधन में जल जीवन हरियाली दिवस के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भीषण गर्मी एवं वातावरण में आये बदलाव के कारण भू-जल स्तर में काफी गिरावट देखी जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में सरकार द्वारा भूजल स्तर में गिरावट मे कमी लाने एवम पर्यावरण संतुलन को बनाने रखने के उद्देश्य से जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयासों से कई योजनाओं का क्रियान्वन कराया जा रहा है । जिसके अंतर्गत सोख्ता निर्माण, भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन का निर्माण, तालाबों का निर्माण, तालाब, पोखर, आहर, पैन कुआँ आदि का जीर्णोद्धार कर भूजल स्तर में सुधार के प्रयास करना एवम बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नये जल स्त्रोतों का सृजन एवं अधिशेष नदी जल क्षेत्र से जल की कमी वाले क्षेत्रों में जल ले जाने आदि जैसे महती कार्य के माध्यम से भी भूजल स्तर में सुधार का प्रयास लगातार किया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने सभी कार्यालय प्रधान को अपने एवं अपने अधीनस्थ कार्यालयों में सौर उर्जा प्लेट अधिष्ठापन कर इसके प्रयोग बढ़ाने का निर्देश दिए है । वर्तमान में कारा मंडल शेखपुरा में सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जा रहा है। अपर समाहर्ता महोदय ने सभी संबंधित विभागों के द्वारा किये जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि किसी भी अभियान के सफल होने में जन-भागीदारी अहम है। उन्होने इस अभियान से आमलोगों के जुड़ने की अपील की। विभिन्न प्रचार माध्यमों यथा सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यमों से भी इसे व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिए है । जिसका सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं। इसके साथ ही जिला के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया की जितने भी नए मकान के नक्शे शहरी क्षेत्रों में पास किए जा रहे है , वो सब में छत पर वर्षा जल संचयन को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए. इस अवसर पर जल जीवन हरियाली अभियान से जुड़े सभी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा जल- जीवन- हरियाली अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला राजस्व पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, नगर कार्यपालक पदाधिकारी बरबीघा एवं शेखपुरा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहित सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

Leave a Comment