रिपोर्ट -धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- नगर थाना क्षेत्र के हसनगंज रेलवे गुमटी के पास स्थित एक अनाज गोदाम और प्याज गोदाम में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गोदाम से 70,000 रुपये नगद और चार चेक बुक चुरा ली। गोदाम के मालिक के पुत्र, नवीन कुमार ने बताया कि वह रात में सभी काम निपटाने के बाद गोदाम को ताला लगा कर अपने घर चले गए थे।
जब सुबह गोदाम खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था और गले से 70,000 रुपये नगद और चार चेक बुक गायब थे। इस चोरी की घटना के बाद नवीन कुमार ने नगर थाना में इस संबंध में आवेदन दिया है। नगर थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। चोरी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।









