
शेखपुरा – पटवन के लिए कुआँ से मोटर निकालने के क्रम में पिता राजकुमार सिँह उम्र 55 वर्ष और पुत्र धीरज कुमार उम्र 18 वर्ष दोनों कुआँ से मोटर निकालने का प्रयास कर रहे थे तभी पिता राजकुमार सिंह जहरीली गैस से मौत हो गई है जहां 18 वर्षीय पुत्र सदर अस्पताल में भर्ती है बताते चलें कि जहां आज खेत पटवन को लेकर सभी जगह पर बोरिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण खास तौर पर पटवन के लिए बनाए गए बोरिंग में खराबी आने के कारण कुआं से निकालकर ठीक करने के दौरान यह घटना घटी. बोरिंग खराब होने के कारण खेत में पटवन काफी दिनों से बाधित था जिसको लेकर पिता और पुत्र दोनों कुएं में बोरिंग निकालने गए हुए थे जहां पिता गहरे कुआँ के नीचे गए वहीं पिता के नहीं आते देख पुत्र ने भी कुएं में गया जिससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया बेहोश हो गया.


बेहोशी के हालत में धीरज को सदर अस्पताल में पिता और पुत्र दोनों को भर्ती कराया गया. जहां पिता को इलाज के बाद चिकित्सको ने पिता राजकुमार सिँह को मृत घोषित कर दिया है वहीं पुत्र धीरज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है जहां पुत्र की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही. घटना सदर प्रखंड के हथियाँवा थाना क्षेत्र के गब्बे गाँव की है.









