रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा:- पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी की बैटरी चोरी करने के मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार की रात में हुई थी जब संदिग्धों ने एक पार्क की हुई स्कॉर्पियो गाड़ी से बैटरी चुराई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जमालपुर मोहल्ला निवासी गोरेलाल यादव का 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और दूसरे आरोपी की पहचान मटोखर गांव निवासी अधिक यादव का 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।









