बैंक कर्जदारों पर होंगी शख्त प्रशासनिक करवाई नीलाम पत्रवाद समीक्षा का अधिकारियों ने किया बैठक

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता में नीलामपत्रवाद से संबंधित समीक्षा बैठक का अयोजन कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया। जिस दौरान जिलें में विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण लेकर बकाया नहीं चुकाने वाले करोड़ों के बकायेदारों पर नीलाम पत्रवाद दायर कर वसूली की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है । बता दें की समीक्षा के क्रम में 3809 लंबित नीलाम पत्रवाद में नोटिस निर्गत कर थाना के माध्यम से तामिला कराने का निर्देश दिया गया। जिन में लंबे समय से बकाया नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों गिरफ्तारी एवं कुर्क करने संबंधी सख्त कार्रवाई करने का भी निदेश दिया गया। तथा सभी नीलाम पत्रवाद पदाधिकारी को नीलाम पत्र का मामलें की सुनवाई कर मामलों का ससमय निष्पादन तेजी से करने का निदेश दिया गया। सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को बकायेदारों की अद्यतन सूची से नीलाम पत्र पदाधिकारी को अवगत कराने को कहा गया। साथ ही बैंक प्रबंधकों को सुनवाई की निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का भी निदेश दिया गया। ज्ञात हो कि जिला स्तर पर नीलामपत्रवाद की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा प्रमंडल स्तर पर भी आयुक्त पदाधिकरी के द्वारा समय समय पर नीलामपत्रवाद के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है। अपर समाहर्ता महोदय द्वारा जिलें के सभी बकायेदारों से अपील की गई है कि आपके द्वारा सरकार से विभिन्न बैंकों के माध्यम से ली गई राशि को शीघ्र संबंधित बैंकों में जमा करें अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर जिला पंचायत पदाधिकारी-सह-नीलामपत्रवाद प्रभारी पदाधिकारी, भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी आदि उपस्थित रहें ।।

Leave a Comment