रिपोर्ट – न्यूज डेस्क

शेखपुरा- मंगलवार को छात्र राजद ने बिहार में हो रहे अपराध एवं दुष्कर्म को लेकर आक्रोश मार्च निकाला है , यह आक्रोश मार्च जिले के सदर अस्पताल से चांदनी चौक तक किया गया, इस दौरान छात्र राजद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही । जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया गया , जानकारी देते हुए छात्र राजद के मुंगेर विश्वविद्यालय के महासचिव राहुल कुमार एवं उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आए दिन बिहार में अपराध बेलगाम हो गया है सारेआम महिलाओं एवं नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हो रही है ,
कई जिलों में ऐसी नृशंस घटनाएं सामने आ रही है, बिहार के मुजफ्फरपुर में 14 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर जान मार दी गई , इसके साथ ही जहानाबाद में छेड़खानी के विरोध में गोलीबारी की घटनाएं हुई है, हत्याएं अब आम हो गई है, सरकार पुरी तरह से अपराध रोकने में विफल हो रही है, डबल ईंजन के सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए, इसी सब तमाम मुद्दों को लेकर आज हम लोग आक्रोश मार्च निकाले हैं , आगे अगर सरकार ठोस कदम नहीं उठाते है तो फिर हमलोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।
वहीं इस मौके पर जिला प्रभारी दीपक कुमार , कन्हैया कुमार, निखिल कुमार , आशीष कुमार, कुंदन कुमार, रजनीश कुमार टाइगर , अभिषेक कुमार, सोनू कुमार दीपक, अमरदीप कुमार , अनमोल कुमार, निखिल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही ।









