रिपोर्ट:-सुनील कुमार

चेवाड़ा:- नवादा से लखीसराय जाने के क्रम में बिल्लो जाने वाले मोड़ के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में महिला सहित एक बच्ची घायल चेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया इलाज हालत ठीक नहीं रहने के कारण से शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए घायल हुए महिला का भाई रंजीत कुमार ने बताया कि मेरी बहन राखी बांधने के लिए नवादा जिले के रुखी गांव गई थी इसके बाद बहन को पहुंचाने के लिए लखीसराय जा रहा था तभी शेखपुरा -सिकंदरा मार्ग बिल्लो जाने वाले मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन में ठोकर रखने से महिला सहित बच्ची घायल हो गया .जिसे 112 नंबर पुलिस की मदद से चेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज करवाया गया.वहीं महिला का नाम उषा देवी तथा एक बच्ची अंशु कुमारी बताया गया .वहीं अंशु कुमारी का हालत ठीक नहीं रहने के कारण डॉक्टर ने शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया









