देखें कौन नगर परिसद राजस्व में अन्य विभाग से आगे 79.99, हुई समीक्षा बैठक का आयोजन

रिपोर्ट:-सुनील कुमार

शेखपुरा:- अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता में मंथन सभागार शेखपुरा में आंतरिक संसाधन/राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि निबंधन विभाग द्वारा लक्ष्य का 37.42 प्रतिशत, परिवहन विभाग द्वारा 31.13 प्रतिशत, नगर परिषद् शेखपुरा द्वारा 79.99 प्रतिशत, नगर परिषद् बरबीघा द्वारा 75.51 प्रतिशत, नगर पंचायत शेखोपुरसराय द्वारा 63.57 प्रतिशत, नगर पंचायत चेवाड़ा द्वारा 57.33 प्रतिशत, वाणिज्यकर विभाग द्वारा 33.68 प्रतिशत, माप-तौल विभाग द्वारा 22.83 प्रतिशत तथा विद्युत विभाग द्वारा 31.72 प्रतिशत लक्ष्य के विरूद्ध राजस्व संग्रहण किया गया है। जबकि राष्ट्रीय बचत तथा मत्स्य विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण नगण्य किया गया है जिसपर अपर समाहर्ता द्वारा नराजगी प्रकट करते हुए इसमें तेजी लाने का निदेश दिया गया। साथ ही जिस जिस विभाग से राजस्व की वसूल का संग्रहण कम किया गया है, उसको और ज्यादा संग्रहण करने का भी निदेश दिया गया। लंबे समय से चेवाड़ा बस स्टैंड द्वारा राजस्व संग्रहण राशि जमा नहीं करने के कारण उनके विरूद्ध नीलाम पत्रवाद दायर करने का निदेश भी दिया गया।अपर समाहर्ता महोदय द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी शेखपुरा/बरबीघा को निदेश देते हुये कहा गया कि प्रायः देखा जाता है कि नगर परिषद् द्वारा निर्मित दुकानों को एकरारनामा करने वाले अन्य लोगों अधिक राशि वसूलने के उद्देश्य से किराये पर दे दिया जाता है इसे गम्भीरता से लेते हुये एकरारनामा करने वाले को ही दुकान चलाने की अनुमति देना सुनिश्चित किया जाय। इसके अतिरिक्त पुराने बकायेदारों पर जिनके द्वारा राजस्व की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है वैसे लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।इस अवसर पर भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी अंचलाधिकारी, सभी राजस्व पदाधिकारी, तथा अन्य प्रखंड स्तरीय राजस्व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment