बच्चों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरसराय – नगर पंचायत शेखोपुरसराय में संचालित बचपन किड्स प्ले स्कूल में नैनिहाल के छोटे बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ 78वें स्वतंत्रता दिवस मनाया। बता दें की नगर पंचायत में संचालित एक एसी शिक्षण संस्थान हैं। जहां छोटे छोटे बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कराया जाता है। नैनिहाल के छोटे बच्चे इस शिक्षण संस्थान से जुड़ कर खेल खेल में अनुशासन की बहुत जल्द परख कर लेते हैं। और अनुशासित होकर शिक्षा प्राप्त करने में जुड़ जाते हैं। बचपन किड्स प्ले स्कूल में नैनिहाल के बच्चों को खास तौर पर महिला शिक्षिका के द्वारा गाइड लाइन दिया जाता है। जिससे बच्चे बहुत जल्द अपना पकड़ बाना लेते हैं। और भाषा की जानकारी प्राप्त कर पाते हैं। 78 वें स्वतंत्रता दिवस में बचपन किड्स प्ले स्कूल के बच्चों ने सिर्फ़ हिंदी में हीं भाषण नहीं दिया इन्होंने तो सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी अभिभावकों का दिल जीत लिया। जहां बच्चों के द्वारा संगीत की धुन पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद छोटे बच्चों के द्वारा इंफ्लूसेंट इंग्लिश स्पीच भी दिया गया। जिसे सुनकर कर बड़े बड़े क्लास में पढ रहें बच्चे भी दंग रह गए। जिसका विडियोज भी शोशल मिडिया पर जमकर वायरल हुआ रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुऐ स्कूल निदेशक पूनम कुमारी ने बताया की हमारे विद्यालय की पहली प्रथमिकता है। कि हमारे विद्यालय में ट्रेंड महिला शिक्षिका के द्वारा बच्चों को शिक्षा दिलाया जाता है। जहां सबसे पहले छोटे छोटे बच्चों के साथ महिला शिक्षिका के द्वारा अपना अपन दिखाते हुए बच्चों को पूर्ण घरेलू परिवेश में रख कर उनके भाषा में शुद्धता भरी जाती है। जिसके बाद अंक अक्षर और शब्दों को सिखाया जाता है। तब जाकर वाक्यों की पकड़ बताए जाते हैं। और बच्चे बड़े आसानी से ख़ुद को सुधार कर हमारे विद्यालय के शिक्षिका के द्वारा किए गए परिश्रम को सफ़ल बनाकर हमारे विद्यालय का परिचय कराते है। जिसे देख हम अपने शिक्षण संस्थान पर गौरवान्वित होते हैं। हमारे विद्यालय में हर दिन छोटे छोटे बच्चों की किलकारियां गुंजती है।

Leave a Comment