देखें कैसे हो गई 10 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में छाया मातम

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा:- महुली थाना क्षेत्र के चोर दरगाह गांव के कुल्हाड़ी नदी में डूबने से दस वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, इस संबंध में जानकारी देते हुए किशोरी के मामा राजकुमार चौधरी ने बताया कि कुल्हाड़ी नदी के पुल पर प्रतिमा कुमारी खेल रही थी, इसी बीच नदी में गिर गई और डूबकर मौत हो गई,और कहां कि मुझे किसी और के मध्य में जानकारी मिली थी कि नदी गांव की बच्ची डूब गई है, जिसके बाद आनन-फानन में नदी में जाकर देखा तो हमरे ही घर की बच्ची डूबी हुई है, जिसके बाद नदी से बच्ची को बाहर निकल गया और आनन-फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते के साथ ही मृत घोषित कर दिया, वहीं इस घटना की जानकारी महुली थाना पुलिस को दी गई सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम घर भेज दिया। मृतक किशोरी की पहचान चोर दरगाह गांव निवासी बासुदेव चौधरी की दस वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी के रूप में की गई है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

 

Leave a Comment