एबीवीपी का सदस्यता अभियान शीर्ष पर जिले में बनाएगी दस हजार सदस्य

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शेखपुरा इकाई के कार्यकर्त्ता जिला संयोजक सृष्टि सृजन के नेतृत्व में जिलेभर में जोर-शोर से सदस्यता अभियान चला रही है जिसमें अपने दस हजार के लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक तीन हजार से ऊपर सदस्यों को जोड़ चुकी है। इस बाबत विभाग संयोजक आकाश कश्यप ने बताया कि ज्ञान शील एकता का मूल मंत्र लिए विद्यार्थी परिषद की स्थापना 1949 में की गई थी जो कि लगातार 76 वर्षों से छात्र हित,समाज हित और राष्ट्र हित के लिए कार्य कर रही है और वर्तमान समय में विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद की सदस्यता प्रत्येक वर्ष शिक्षण संस्थानों में चलती है । इस वर्ष विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 22 जुलाई से प्रारंभ हुआ जो की 20 अगस्त तक चलेगा जिसमें तीन चरण में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पहला चरण +2 स्कूल में फिर दूसरे चरण में शिक्षकों के बीच वहीं तीसरे और अंतिम चरण में महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभी तक जिले के दर्जनों प्लस टू स्कूल और कोचिंग संस्थानों में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें हजारों विद्यार्थी सदस्य बन चुके हैं और 20 अगस्त तक यह अभियान जारी रहेगा। सदस्यता करने वालों में नगर उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार, नगर सह मंत्री निशांत राज, कॉलेज अध्यक्ष बब्बन कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष बिट्टू सम्राट सहित दर्जनों कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Leave a Comment