देखें शहर के किस विद्यालय में हुई अविभावकों की बैठक, लिये गये कई सुझाव

रिपोर्ट – सुनील कुमार

शेखपुरा – जिले के नवोदय विद्यालय में पीटीसी की बैठक प्राचार्य बिनय कुमार की अध्यक्षता में उनके कक्ष में हुई.पीटीसी (पैरेंट्स टीचर्स कॉउंसिल) की बैठक को संबोधित करते हुए प्रचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय में इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट बेहतर हुआ और शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने में अभिभावकों के सहयोग पर प्रकाश डाला.इसके पहले उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए विद्यालय की सभी उपलब्धियों तथा विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया.सभी से आग्रह किया गया कि अपने बच्चों को मोबाइल रखने की इजाजत न दें.विद्यालय में सभी विषयों के शिक्षक अभी मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि हर महीने के द्वितीय शनिवार को सभी अभिभवक अवश्य आएं और अपने बच्चों का रिपोट कार्ड देखें और मीटिंग में विद्यालय की बेहतरी के लिए आवश्यक सलाह अवश्य दें.अन्य किसी दिन बिना कार्य का विद्यालय में न आवें.प्रेरणा उत्सव का जिक्र करते हुए बताया कि शेखपुरा जिले से एक छात्र और एक छात्रा मेहुस उच्च विद्यालय और माफो उच्च विद्यालय के छात्रों को एक सप्ताह के लिए नवोदय विद्यालय की ओर से गुजरात के मेहसाना भेजा जा रहा है.कुछ अनुशाशनहींन छात्रों को समुचित काउन्सलिंग करने पर बल दिया गया.बैठक में अभिभावकों में डॉक्टर मणिकांत कुमार,राजेश सिंह अनिल सागर, संगीता कुमारी,मिथलेश प्रसाद,दीपमाला देवी, पिंकी देवी,स्वामी शरण प्रसाद,पिंकू कुमारी आदि शिक्षकों में नारायण सिंह,समीना सिद्दिक्की, अमित कुमार, अरुण कुमार साह और कुमारी सभ्यता मौजूद रहे.अंत मे वरीय शिक्षक नारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी सह वरीय अंग्रेजी शिक्षक अरुण कुमार साह ने दी.

Leave a Comment