कहाँ हुआ है राष्ट्रीयस्तर पर पदक प्राप्त कर खिलाड़ियों के वापसी पर भव्य स्वागत

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा-  होनहार युवा हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर जिले का मान बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट ने खिलाडियों का जोरदार स्वागत किया हैं. हिमांशु कुमार और रोहित शैनी ने 7 वीं राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांश्य पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। विदित हो कि 7वीं राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 02 से 04 अगस्त तक राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापट्टनम ( आंध्र प्रदेश ) में किया गया था। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 600 खिलाड़ियों ने कैडेट वर्ग में हिस्सा लिया

   

आत्मरक्षार्थ ही नहीं बल्कि रोजगारपरक खेल भी साबित हो रहा है ताइक्वांडो

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव -सह- अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वाजीत कुमार ने बताया कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षार्थ विधा ही नहीं है, बल्कि इसमें रोजगार की भी असीम संभावनाएं छिपी हुई हैं। उन्होंने हिमांशु कुमार और रोहित शैनी की इस उपलब्धि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के ओर से खेलते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के चार खिलाड़ियों में दो बालक और दो बालिका शामिल थे इसमें से दो खिलाड़ियों में पदक हासिल करने में सफल रहें l हिमांशु कुमार स्वर्ण पदक और रोहित सैनी कांस्य पदक प्राप्त कर बिहार के साथ-साथ शेखपुरा जिला को गौरांवित करने का कार्य क्या है l सभी खिलाड़ियों, बिहार टीम के कोच बनकर गए हर्ष उज्जवल और राष्ट्रीय रेफरी अमर कुमार के शेखपुरा वापस लौटने पर उनका शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया गया l विश्वजीत कुमार आगे बताते हैं कि – हिमांशु कुमार अंदर 172 सेंटीमीटर में खेलते हुए उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, हरियाणा और एस0 एस0 बी0 को हराकर बिहार को स्वर्ण पदक दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा की है, तो वही रोहित सैनी ने अंडर 160 सेंटीमीटर में खेलते हुए बिहार को कांस्य पदक देने में अपनी अहम भूमिका निभाई है l बता दे कि बिहार ताइक्वांडो टीम में एक स्वर्ण एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल कर बिहार ताइक्वांडो टीम ओवरऑल इंडिया में तीसरा स्थान रही l बिहार टीम के कोच के रुप में हर्ष उज्जवल के नेतृत्व में बिहार ताइक्वांडो टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे l विश्वजीत कुमार ने आगे कहा कि इस 7 वीं राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 में तकनीकी पदाधिकारी ( रेफरी )के रूप में राष्ट्रीय प्रशिक्षक अमर कुमार शामिल थे अमर कुमार शेखपुरा के पहले राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी ( रेफरी ) बने है  राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमर कुमार, कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में लगातार प्रशिक्षण करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर जिले व राज्य को गौरवान्वित करने का काम किया है।पदक प्राप्त करने के बाद लगा बधाईयों का तांता पदक प्राप्त करने पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी,जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव -सह-अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार, डिप्टी कलेक्टर -सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा शेखपुरा धर्मराज सर, कोषाध्यक्ष रमाशंकर कुमार, राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक – कुंदन कुमार अमर कुमार, खुशबू कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, किरण कुमारी, सूर्यदेव कुमार रवि सागर, उषा किरण कुमार, शारीरिक शिक्षक- राकेश कुमार, गौरव कुमार,विशाल कुमार,राजनंदन शर्मा, शशिकांत कुमार, बरिये खिलाड़ियों मै शेखर सुमन, निखिल कुमार आशीष कुमार, अभिजीत आनंद, माहि, आण्वी शौर्य ख़ुशी, एवं जिले के खेलप्रेमियों ने खिलाडियों के बापस लौटने पर बधाई दी है

Leave a Comment