देखें कहाँ के किसान की अचानक हो गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा:- कोरमा थाना क्षेत्र के कोयला गांव में करंट लगने से किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे देखते के साथ मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि खेतों में पटवन करने के दौरान करंट के चपेट में आ गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया था, जिसके बाद इलाज हेतु शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Comment