देखें किस तरह के दीवाने होते हैं भोले नाथ के

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

श्रावण मास भोले नाथ का पवित्र मास माना जाता है। और इस मास में देश विदेश से लोग भोले बाबा की नागरी बैधनाथ धाम श्रद्धा पूर्वक कठिन रास्ते को सुगमता से तय कर बैधनाथ धाम पहुंच कर भोले बाबा को जल अर्पण करते हैं। इस दौरान पूरे देश के शिव भक्त भगवा कपड़े को पहने घर भगवा भगवा करते हैं। कहीं बस से तो कहीं पैदल तो कहीं ट्रेन के संसाधनों का उपयोग कर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं। जहां रास्ते में एक से बढ़ कर एक श्रद्धावान श्रद्धालु को देखा जा सकता है। बाबा भोले नाथ का एक ऐसा हीं भक्त मोकामा रेलवे स्टेशन पर दिखा जिन्होंने अपने सिर के उप्पर बाल को कटिंग करबा कर बोल बम लिखाया हुआ़ था। जिसे देखने स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गया। चलते रास्ते में लोग इस भक्त को बड़े अजीबो गरीब से देख रहे थे। ज्यादा तर लोगो तो बाबा के भक्ति में डूबे दीवाने हुई इस युवक के कारनामे को अपने मोबाईल में कैद कर रहें थे। कहा जाता है की श्रावण मास में भोले बाबा अपने भक्तों को आर्शीवाद देने में व्यस्त हैं। तो उनके दीवाने भी मस्त हैं। देखते देखते हों यूवक का फ़ोटो सोसल मीडिया पैर फैल गई। और लोगों ने भोले नाथ के इस दीवाने को लाईक करना शुरू कर दिया। यूवा की कल्पना सबसे अलग और भिन्न होने के कारण इनकी तस्वीर वायरल हो रहीं है।

Leave a Comment