रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में खूनी संघर्ष होने की खबर मिली है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड बरसाए गये। इस घटना में एक पक्ष से 6 तथा दूसरे पक्ष के 5 लोग बुरी तरह घायल हो गया। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान एक ओर से मनोरमा देवी, राजो साव, माया देवी, अरूण साव, शिवानी कुमारी, नवीन साव के रूप में की गई है। घटना में गंभीर रूप से घायल राजो साव और एक महिला को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। घटना में घायल अरूण साव ने बताया कि डेढ़ बीघा जमीन का विवाद दोनों गोतिया के बीच विवाद दो साल से चल रहा है। उन्होंने कहा कि घर पर पुरुष नहीं रहने के कारण मुकेश साव, विक्की कुमार ,नंदू साव ,नवीन कुमार के अलावे घरों में घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौज करने लगे। जब महिलाओं ने गाली गलौज करने से मना किया तो सभी लोग लाठी, डंडे और लोहे के रॉड से पीटा हैं। जिसमें से महिला सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जबकि दूसरे पक्ष के सोनू साव का कहना है कि उन लोगों ने घरों में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है और इस मारपीट की घटनाएं में रीता देवी , नंदू साव ,नवीन कुमार , रेखा कुमारी ,विक्की कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोरमा थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं।









