सम्पूर्णता अभियान के तहत स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा:- सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत ओनामा ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें प्रसव पूर्व जांच, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, हीमोग्लोबिन की जांच आदि की उचित व्यवस्था की गई थी, जिसमें 162 से भी अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ जांच करा दवा प्राप्त किया। साथ ही सभी ग्रामीणों को डायरीया से बचाव हेतु जानकारी एवं ओ आर एस का पैकेट भी दिया गया ।ग़ौरतलब हो कि सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत चयनित सूचकांकों को शतप्रतिशत सुदृढ करने हेतु आकांक्षी प्रखंड शेखोपुरसराय में प्रत्येक सप्ताह सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगा उच्च रक्तचाप जोखिम एवं मधुमेह की जांच की जानी है साथ ही प्रथम तिमाही वालीं गर्भवती का रजिस्ट्रेशन एवं उनका स्वास्थ्य जांच किया जाना है।आज के कार्यक्रम दौरान प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र कुमार, प्रखंड समुदाय उत्प्रेरक रंजीत कुमार, चिकित्सक शंभूसरण पांडे, रवि कुमार, सभी क्षेत्रीय ए एन एम , आशा आंगनवाड़ी सेविका एवं सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन की सोनी झा एवं रजनीश कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment