डॉ राजीव कुमार बने कॉलेज के स्थाई प्राचार्य

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- 10 वर्षों बाद संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय को स्थायी प्राचार्य के रूप में डॉ राजीव कुमार की नियुक्ति की गई है। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा गठित चयन समिति एवं संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय के तदर्थ समिति के निर्णयानुसार यह नियुक्ति की गई है। नियुक्ति के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा 6 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। जिसमे प्रो (डॉ) आशुतोष कुमार, सचिव, तदर्थ समिति-सह-प्राचार्य बीआरएम कॉलेज, बड़हिया- चयन समिति के अध्यक्ष बनाये गये और सदस्य के रूप में. डॉ कन्हैया पासवान, पूर्व विभागाध्यक्ष, पीजी डिपार्टमेंट, पटना विश्वविद्यालय, डॉ उग्रमोहन झा, पूर्व विभागाध्यक्ष, पीजी डिपार्टमेंट, टीएमबीयू भागलपुर, डॉ दयानंद राय, पूर्व विभागाध्यक्ष, पीजी डिपार्टमेंट, टीएमबीयू, भागलपुर॰ प्रो (डॉ) रामविलास सिंह, पूर्व प्राचार्य, एसकेआर कॉलेज, बरबीघा, प्रो शिवशंकर आज़ाद, पूर्व प्राचार्य, एमएस कॉलेज अलौली, खगड़िया बनाये गये॰ समिति के देखरेख में ही साक्षात्कार एवं दस्तावेज के आधार पर डॉ राजीव कुमार को संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय का स्थायी प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति के उपरांत ही सोमवार को प्राचार्य को तदर्थ समिति के अध्यक्ष अंजेश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामना भी दिया। इस अवसर पर संबोधन में उन्होंने प्राचार्य को कुछ निर्देश भी दिये॰ जिसमें कॉलेज की विधि व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त हो सके। विश्वास जताया गया कि एक अच्छी एवं कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन अपने कार्यकाल में करेंगे।

Leave a Comment