किस गाँव से जानलेवा हमला करने बाला 2आरोपी धराया

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- गुप्त सूचना के आधार पर बाऊघाट थाना पुलिस ने घाट कुसुंभा गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के मामले में लंबे अरसे से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपियों की तलाश पुलिस और कोर्ट को चार साल पूर्व घटित मामले में थी। कोर्ट ने इन दोनो के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी की थी। छापामारी का नेतृत्व बाऊ घाट थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी ने की। गिरफ्तार किए गए फरार दोनो आरोपियों में घाट कुसुंभा गांव निवासी कपिल राम का पुत्र सीता राम तथा दूसरा उसी गांव के प्रभु राम के पुत्र साकेत राम के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में गत 3 अप्रैल 2020 को कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवरिया गांव निवासी स्व विशुन देव राम के पुत्र मिथिलेश राम द्वारा धारा 307 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमे गिरफ्तार दोनो फरार आरोपियों के साथ आठ लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। हालांकि इस मामले के पांच अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा पूर्व में की जा चुकी है।उन्होंने बताया कि अभियुक्त गण पीड़ित के खेत में लगी गेहूं की फसल को मवेशियों से चरा रहे थे। मवेशियों से फसल चराने का विरोध करने पर किसान के ऊपर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। पिता को बचाने पहुंचे उसके पुत्र ओंकार राम के ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया था। साथ ही पुत्र के साथ छिनतई की घटना को भी अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि दोनो फरारी गिरफ्तारी के भय से घर में छुपकर रह रहे थे। दोनो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment