रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा – किशोरी के साथ दो युवकों के द्वारा कथित गैंग रेप किए जाने के ममाले में इस कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दो युवकों के द्वारा कथित गैंग रेप किए जाने के ममाले में इस कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी,पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. इस बाबत महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि इस मामले में डीह कुसुम्भा गांव के युवक राहुल कुमार, शेखपुरा नगर क्षेत्र के अहियापुर मुहल्ले के रौशन कुमार तथा मुख्य आरोपी राहुल कुमार के ननिहाल परिवार के दो लोगो ज्योति यादव और सन्नी कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।मामले के मुख्य आरोपी राहुल कुमार को गिरिहिंडा से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार राहुल कुमार तेलडीह गांव के चौकीदार का नाती है।









