रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- पुरैना गांव में किसानों के चेहरे काफ़ी मायुश हैं। बता दें की धान की रोपाई करने के लिए पर्याप्त मात्रा में किसानों को पानी की आवश्यकता होती है। परंतु समुचित वर्षा न होने से पुरैना गांव में महज़ 23% धान की रोपाई की जा सकी है । जिसे लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेखपुरा एवं कृषि समन्वयक संदीप ने पुरैना पंचायत का दौरा किया और किसानों के खेत को देखा। इस संबंध में उन्होंने बताया की वर्षा जल पर्याप्त नहीं होने के कारण धान की रोपाई करने में पुरैना गांव बहुत पीछे हैं। जिसे लेकर किसान के चेहरे पर उदासिंता छाई हुई है। बता दें की कुछ दिनों पुर्व हुई वर्षा को देख कर किसान खुश हो रहें थे। किसानों को लग रहा था की अब पानी की किल्लतें दूर होंगी और सूखाड कैसी स्थिती का हम किसानों को समाना नही करना पड़ेगा। परंतु मौसम दिन प्रतिदिन बदलते देख किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। किसान धान की फ़सल उपजाने के लिए जोख़िम उठा रहें हैं। जिसका एक मात्र सहारा बोरिंग से पानी उपलब्ध करना हीं बचा है। येसे में किसान क्या धान की फ़सल उगा सकेंगे। वोही पुरैना गांव में बी ए ओ ने भी किसानों का हाल जाना और कृषि योग्य भूमि का हाल देखा उन्होंने भी बताया की 25% से कम किसानों ने धान की रोपाई कर सकें हैं। जिसकी जानकारी संबंधित विभाग को भी दिया गया है ।









